फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवर नरेंद्र सिंह और महेश पाठक समेत 17 ने कराया नामांकन

विज्ञापन
रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन रालोद के उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह और कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पाठक ने यमुना पूजन के बाद पूरे दल-बल के साथ नामांकन कराया। आखिरी दिन कलक्ट्रेट में खूब गहमागहमी भी रही। दोपहर को तीन बजे तक 17 ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस तरह कुल उम्मीदवारों की संख्या 25 हो गई है। बुधवार से नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पाठक ने सुबह करीब 9 बजे विश्राम घाट पर समर्थकों के साथ यमुना जी की पूजा अर्चना की और फिर जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। समर्थकों के हुजूम के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार होलीगेेट से जीप में सवार हुए। उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश सह प्रभारी एआईसीसी सचिव रोहित चौधरी, वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य, पर्यवेक्षक अशोक चौधरी, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी मथुरा प्रदीप कंसल,

कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक सिंह चकलेश्वर, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, मोहन सिंह, लता सिंह चौहान, सेवा दल अध्यक्ष मनोज गौड़, प्रवीण ठाकुर, यतेन्द्र मुकद्दम, यामीन कुरैशी मौजूद रहे। उम्मीदवार ने विकास मार्केट में गांधी प्रतिमा तथा टैंक चौराहे पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की । इनके साथ प्रताप राणा, राकेश तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा टुनटुन, मास्टर प्रताप सिंह, भूरी सिंह जायस, श्रीकांत मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह पांडव, तुलसी स्वामी, उमेश भारद्वाज, नीलेश जादौन, तिलकवीर चौधरी, कायम कुरैशी, गिरधारी लाल पाठक, दिनेश पाठक आदि शामिल थे ।
विज्ञापन


नामांकन जुलूस में भीड़ जुटाई, मोटरसाइकिल से कलक्ट्रेट पहुंचे कुं वर नरेंद्र
महागठबंधन के तहत रालोद उम्मीदवार कुंवर नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को विश्राम घाट पर यमुना जी की पूजा अर्चना करने के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया । उनके नामांकन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल हुए । उनके साथ गठबंधन में शामिल सपा-बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।

नामांकन जुलूस में भीड़ जुटाकर उन्होंने अपनी ताकत भी दिखाई। डेंपियर नगर स्थित आवास से रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह जुलूस लेकर भरतपुरगेट से होलीगेट पहुंचे। यहां से विश्राम घाट जाकर यमुना पूजन किया। समय के अभाव के कारण वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर नामांकन करने कलक्ट्रेट तक गए और पर्चा दाखिल किया। उनके साथ प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सरदार सिंह, कुशलपाल सिंह, अनूप

सिंह, रामरसपाल पौनिया, रामवीर भरंगर , ताराचंद गोस्वामी, जयवीर सिंह, राजेंद्र सिंह सिकरवार, रविंद्र नरवार, पूर्व विधायक बाराबंकी शिवकरन सिंह, पूर्व मंत्री महेन्द्र चौधरी, किशन सिंह भाटी, बसपा के सत्यप्रकाश कर्दम, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, योगेश द्विवेदी, देवी सिंह, रामेश्वर सिंह उर्फ करूआ सिंह, डा. ललित शर्मा, सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, किशोर सिंह, जागेश्वर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, सौरभ चौधरी, वीरेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य शामिल थे ।

सहयोगी दलों को अंदर कराने के लिए की नोकझोंक
नामांकन को कलक्ट्रेट में प्रवेश करते समय रालोद उम्मीदवार द्वारा अपने सहयोगी दलों के पदाधिकारियों को अंदर प्रवेश कराने को लेकर पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। बाद में यही नोकझोंक पर्चा दाखिल करने के दौरान भी हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें