फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम: फोटो-General

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन



ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

थाना सकरौली क्षेत्र के गांव लालपुर की घटना
पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर खुलवाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
अवागढ़ (एटा)।
सड़क पार कर रहा युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एटा-टूंडला मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद थाना नारखी के गांव ओखरा निवासी प्रवेंद्र (23) पुत्र शशिपाल अपनी बहन के घर थाना सकरौली क्षेत्र के गांव लालपुर आया था। सोमवार सुबह वह सड़क पार कर रहा था। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन इससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने एटा टूंडला मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर सकरौली पुलिस के साथ सीओ जलेसर रामनिवास भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर तकरीबन एक घंटे बाद मार्ग से जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक को लोगों ने वाहन सहित पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें