फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर रंगों के साथ देखने को मिलेगी ब्रज की सांस्कृतिक झलक

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। लठामार होली पर रंगों के साथ ब्रज की सांस्कृतिक झलक भी पर्यटकों को देखने को मिलेगी। बरसाना में दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। झांकियां निकाली जाएंगी। यहां के मंदिर और कुंड दुल्हन की तरह से सजाए जाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को बरसाना में विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठामार होली को भव्यता प्रदान करने के लिए सांस्कृतिक विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र सहित विभिन्न स्थानीय अधिकारियों के साथ मंथन किया।

तय किया गया कि इस बार नंदगांव और बरसाना के प्रमुख मंदिर लाडलीजी महल, नंदबाबा मंदिर में भव्य सजावट कराई जाएगी। प्रियकुंड बृषभान कुंड को भव्यता पूर्ण सजाकर जल सांझी बनाई जाएगी। 14-15 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होली से जुड़ी राधा कृष्ण की झांकियों की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप, संस्कृति विभाग के निदेशक वाईपी सिंह, सीडीओ रामनिवास, नगर आयुक्त समीर वर्मा, एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, एसपी देहात आदित्य शुक्ला, ईओ अनामिका सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि भगवान सिंह, डॉ. कृष्ण मुरारी गोस्वामी, गोपेंद्र गोस्वामी, रासबिहारी गोस्वामी, पद्म फौजी मौजूद रहे।

100 नगाड़ों के साथ होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

14 मार्च को लड्डू की होली और 15 मार्च को बरसाना राधबिहारी इंटर कालेज के मैदान पर दो दिन लगातार नगाड़ों की धुन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

झांकियों के दिखाई देगी ब्रज की झलक

लठामार होली के दौरान ब्रजमंडल की होली के साथ वहां की छवि झांकियों के रूप नजर आएगी। इसमें विभिन्न गांवों में खेली जाने वाली होली के राधा-कृष्ण के स्वरूप के साथ गाय कर गोबर से गिरिराज जी के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें