फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से बढ़ी अस्थमा के मरीजों की दिक्कत, एक की मौत

विज्ञापन
अस्थमा - फोटो : Demo
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी अस्थमा के मरीजों के लिए आफत बन रही है। जिला अस्पताल में अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। अस्थमा से पीड़ित एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि सात अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिले में अचानक बढ़ेे सर्दी के प्रकोप के कारण अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ चली हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही सर्दी जनित बीमारियों के मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्थमा की दिक्कत के चलते जिला अस्पताल में 38 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि गंभीर हालत में आठ मरीजों को भर्ती कराया गया।

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव तिगवां निवासी विश्वनाथ सिंह के 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार को बुधवार की रात अचानक अस्थमा की दिक्कत बढ़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान गुरुवार को संतोष की मौत हो गई। जबकि रन्नो देवी व विश्राम सिंह को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें