फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में कब्जे के लिए मारपीट, 13 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के अंतर्गत गांव छरौरा में मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान ईंट पत्थर फेंके गए और लाठी-डंडे चले। इसमें 13 लोग के घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


तेहरा निवासी पूरन सिंह के अनुसार उसने 2011 में गांव छरौरा में एक मकान खरीदा था। मकान पर मालिकाना हक को लेकर स्थानीय बल्लो पंडित और पूरन सिंह के बीच विवाद हो गया। मामला न्यायालय में पहुंचा तो निर्णय पूरन सिंह के पक्ष में आया।

बावजूद इसके बुधवार को बल्लो मकान कब्जाने की नियत से पूरन के मकान में घुस गया और सामान फेंकने लगा। विरोध करने पर बल्लो और उसके साथियों द्वारा मारपीट और पथराव कर दिया।
विज्ञापन


घटना में पूरन पक्ष के पूरन, महेश, देवीदास, हेत सिंह, ऊषा, आशा, राजकुमारी, कमलेश, सरोज, लाखन सिंह, पिंकी, हुकम सिंह और राजू घायल हो गए है। इनमें पिंकी और राजू के सिर में गंभीर चोट आईं हैं। सभी को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरन सिंह की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें