फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में मारपीट, बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव भीकागढ़ी में लेनदेन के मामले को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पैसे मांगने पर मारपीट कर दी और धक्का दे दिया। जिससे उसकी गोद में बेटी को चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मान रही है। मामले में रिपोर्ट थाने में दर्ज हो गई है, बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव भीकागढ़ी निवासी सुनीता पत्नी विष्णु के गांव के लाल सिंह पर चार हजार रुपये थे। बुधवार को वह अपने पैसे मांगने के लिए उसके घर पर गई थी। आरोप है कि पैसे देने के नाम पर लाल सिंह ने उससे मारपीट कर दी। सुनीता का कहना है कि लाल सिंह ने उसे धक्का मार दिया। जिससे उसकी तीन माह की दुधमुंही बच्ची उसकी गोद से नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले को लेकर महिला ने थाने में शिकायत की है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची को चोट के निशान नहीं है। वह देखने में बीमार प्रतीत हो रही थी। बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें