फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में तीन लोग घायल, पशु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी- बिछवां। गांव मरहरी में आवारा सांड़ से ग्रामीण दहशत में हैं। सांड़ के हमले में तीन युवक घायल हो चुके हैं, वहीं एक भैंस की मौत भी हो चुकी है। दहशतजदा ग्रामीणों ने उसे पकड़वाए जाने की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव मरहरी में आवारा पशु आए दिन फसलों को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं, वहीं एक आवारा सांड़ अब ग्रामीणों के लिए खतरा बन गया है। सांड़ ग्रामीणों पर हमलावर हो जाता है। सोमवार को आवारा सांड़ ने गांव गोशलपुर के पास एक बाइक सवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


किसी तरह वह बाइक को फेंककर वहां से भाग निकला। बीते रविवार की रात सांड़ के हमले में बाल्मीकि बस्ती निवासी राजवीर घायल हो गया। घटना के समय वह चारपाई पर सो रहा था। लोगों ने उसे भगाया तो सांड़ ने दूसरे मोहल्ले में जाकर छप्पर के नीचे बंधी राजन सिंह की भैंस पर हमला बोल दिया। हमले में घायल भैंस की मौत हो गई। भैंस को बचाने के दौरान राजेंद्र व पुत्र संजेश घायल हो गया। किसी तरह ग्रामीणों ने एक जुट होकर सांड़ को खदेड़कर भगा दिया। वहीं ग्रामीण सांड़ के चलते दहशत में हैं। ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें