फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा खोदने के विवाद में पथराव-फायरिंग, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। गांव अदमपुर में जेसीबी से गड्ढा खोदने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। पीड़ित का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मारपीट में घायल नौ लोगों का सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


थाना मक्खनपुर के अदमपुर निवासी अमर सिंह कुशवाह का आरोप है कि परिवार के दौजीराम ने उसके खेत की भूमि में जबरन जेबीसी से गड्ढा खोदना शुरू कर दिया। विरोध किए जाने पर दौजीराम के साथ कुछ लोग आबरन मारपीट के साथ पथराव भी करने लगे।

इस दौरान दोनों पक्ष से गाली गलौज मारपीट व पथराव हो गया। कुछ युवकों ने तमंचे से फायरिंग की। इसमें एक पक्ष से नौ लोग घायल हो गए। करन उर्फ मुन्नेश का गला दबाने की भी कोशिश की। इससे उसे शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने के कारण उसे सीधे जिला अस्पताल लाए हैं। घायलों में मुन्नेश (28), संपति देवी(60), रामबेटी (40), अमर सिंह(60), सर्वेश देवी (24), फूलन, भगवान सिंह, योगेंद्र, भूपश्री पत्नी अमर सिंह, जगमोहन आदि शामिल हैं। घटना के संबंध में पीड़ित अमर सिंह ने दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ मक्खनपुर लोकेंद्र सिंह ने कहा अदमपुर में दो पक्षों में गड्ढा खोदने के लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें