फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद समिति ने की 23 विभागों के कार्य की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में विकास व जनहित से जुडे़ कार्यों की समीक्षा के लिए आई विधानसभा की प्रशभन और संदर्भ समिति ने 23 विभागों के कार्यों की समीक्षा की। समिति द्वारा मांगी गई जानकारी और प्रशभनों का जवाब गंभीरता के साथ देने की हिदायत दी।
विज्ञापन


समिति ने मांगी गई सूचनाओं में विरोधाभास मिलने पर बिजली विभाग के अफसरों से नाराजगी जताई। प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति सैय्यद मिस्बाहुद्दीन की अध्यक्षता में विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति ने मंगलवार को जिले के अफसरों के साथ बैठक ली।

सभापति ने अधिकारियों को हिदायत दी कि सदन से प्राप्त प्रश्नों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए तथ्य परक उत्तर प्रस्तुत करें। अधूरी या भ्रामक सूचना देने पर सख्त कार्यवाही होगी। एक से अधिक विभागों की सूचनाएं आपसी समन्वय के साथ प्रस्तुत की जाएं।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद रहे एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, एमएलसी अमित यादव, एमएलसी अरविंद प्रताप यादव सहित अन्य सदस्यों ने भी बैठक में प्रतिभाग कर विधान परिषद सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के प्रति उत्तर में अधिकारियों द्वारा दिए गए उत्तरों की समीक्षा की गई।

शाहजहांपुर क्षेत्र के एमएलसी अमित यादव ने बताया कि समिति उन प्रशभनों का उत्तर चहाती है, जिनका संतोष जनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है। सभापति मिस्बाहुउद्दीन ने बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण और बेहतरी के लिए एक अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए गए।

उन्होंनेे जर्जर बिजली तारों को ठीक कराने से जुड़े एक सवाल के जवाब में विरोधाभास मिलने पर बिजली विभाग के अफसरों से कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यवाही के लिए संदर्भित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली की मीटर रीडिंग से जुडे़ मामलों की सुनवाई के लिए भी अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए।

सभापति ने कार्यदायी संस्था एलएंडटी के कार्याें की सजग निगरानी को कहा। समिति ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सख्त हिदायत के साथ जिले में सिथेंटिक दूध की बिक्री पर प्रभावी प्रतिबंध व छापामारी बढ़ाने के निर्देश दिए। समिति ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थापना के मुद्दे पर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

सरकारी भूमि के अवैध कब्जाें को मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाहियों को प्रशंसा मिली। समिति सदस्यों के सुझावों के आधार पर सभापति ने विद्यालयों की बाउंड्रीवाल का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

समिति ने जिला प्रशासन से तीन बिंदुओं पर आधारित आख्या मांगी। साथ ही टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग क्षमता बढ़ाने को कहा। समिति द्वारा नर्सिंगहोम से निकले अनुपयुक्त कचरे का निस्तारण एनजीओ से कराने की रेंडम जांच के निर्देश दिए।

साथ ही व्यापार कर, चिकित्सा, समाज कल्याण, शिक्षा, पंचायती राज आदि विभागों से जुडे़ सवालों व प्रेषित उत्तरों की भी समीक्षा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने समिति के बताए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। सीडीओ नेहा जैैन, एसपीआरए महेंद्र कुमार, समिति अधिकारी विजय कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें