फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भवन में चल रहे श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह के कार्यक्रमों का समापन हो गया। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिनन प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन


समापन समारोह में पिछले 18 दिनों से चल रहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 18 प्रतियोगिताओं में कुल 375 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से 205 प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय व त़ृतीय स्थान बनाने में सफल रहे। मुख्य अतिथि राष्ट्र्ीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना ने कहा कि समाज के विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजित होना आवश्यक है।

प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करने से एक तरफ जहां मनोबल बढ़ता है, वहीं प्रतिभाग करने से समाज की प्रगति का रास्ता साफ होता है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि विनय श्रीवास्तव ने सफल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो प्रतिभागी सफल हुए हैं, वे बधाई के पात्र हैं लेकिन जिन्हें सफलता नहंी मिल सकी है वे निराश न हों भविष्य में बेहतर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन


पूर्व में समापन समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान श्री चित्रगुप्त व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रणवीर सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, डॉ. भगोलीवाल, नकुल सक्सेना, संजीव सक्सेना, ब्रजमोहन, वेदप्रकाश, संजय कुलश्रेष्ठ, मुकेश सक्सेना, मनोज भटनागर, डॉ. जितेंद्र सक्सेना, रमेश कुमार मवार, राजू रंगशाला, कुलदीप सक्सेना, डॉ. सूर्यमोहन, प्रवीन कुमार, अजीत सक्सेना, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें