फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा की महाकाली का देशभर में डंका

विज्ञापन
एटा की महाकाली का देशभर में डंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। एटा की महाकाली का देश भर में डंका बजता है। स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा और उनके हैरतअंगेज कारनामों के साथ माता महाकाली का रूप लोगों को रोमांचित करता है। जिले में कला को जीवंत करते काली मंडलों ने देशभर में खूब नाम कमाया है।
विज्ञापन

40 साल पहले शहर में कई काली मंडल रामनवमी और नवरात्र के मौके पर शहर भर में अपनी प्रतिभा दिखाते थे। इन मंडलों में 25 से 30 कलाकार होते हैं, जो कि विभिन्न धार्मिक स्वरूप धरकर शहर में जगह-जगह लोगों का मनोरंजन करते हैं। वहीं विशेष प्रदर्शन होता है काली की तलवारबाजी। काली मंडल का प्रमुख सदस्य माता महाकाली का रौद्र रूप धरकर, हाथ में तलवार लेकर निकलते हैं। बताया जाता है कि काफी वर्ष पूर्व स्व. रम्मू पान वाले, रमेश कुमार, उस्ताद कालीचरन ने मिलकर काली मंडल की परंपरा शुरू की।
शुरू-शुरू में अलग-अलग मोहल्ले के लोग मिलकर धार्मिक पात्रों की भूमिका निभाते। धीरे-धीरे काली मंडलों का चलन कई मेलों और कार्यक्रमों में होने लगा। समय बदला तो काली मंडलों का महत्व बढ़ा। धार्मिकता से शुरू हुई कवायद रोजगार देने लगी। रामनवमी और नवरात्र पर निकलने वाली शोभायात्रा में बाहरी जिलों से आने वाले लोग काली मंडलों को बुक कर जाते हैं। वर्तमान में जिले में 12 से ज्यादा काली मंडल संचालित हो रहे हैं। काली शोभायात्रा संयोजक दीपांकर सिंह बताते हैं कि जिले के काली मंडलों के प्रदर्शन ने एटा का नाम चमकाया है। पूर्वजों का नया प्रयोग अब कई परिवारों के लिए रोजगार का जरिया बना है।
विज्ञापन

इन काली मंडलों का रहा दबदबा
जिले में कृष्णा माता महाकाली मंडल, जय माता महाकाली मंडल, चित्रांश माता महाकाली मंडल, जय माता बाल काली मंडल, जय महाकाल काली मंडल, मां शीतला माता काली मंडल, जय मां भवानी काली मंडल, झलकारी बाई काली मंडल का दबदबा रहा है।
आज निकलेगी शोभायात्रा
शहर में रामलीला कमेटी द्वारा आज शाम सात बजे माता महाकाली की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर काली मंडल रामलीला मंच पर प्रदर्शन करते हुए शहर में निकलेंगे। इसके साथ माता के नौ रूपों की झांकी निकाली जाएगी। रामलीला कमेटी ने सभी से महाकाली शोभायात्रा का स्वागत करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें