फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहार लगाने पहुंचे दंपति को जाति पूछ बता दिया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा दंपति को थानेदार ने जाति पूछ चोर बता कर थाने से भगा दिया। थानेदार के व्यवहार से क्षुब्ध हुए दंपति ने मामले की गुहार एएसपी से लगाई है।
विज्ञापन

थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव पहरईया निवासी श्यामवीर सिंह पुत्र सुरजन सिंह ने पुलिस कार्यालय पर पहुंच एएसपी संजय कुमार को बताया कि वह बकरी का पशुपालन करता है। दो अक्तूबर को उसकी बकरी कोठरी के अंदर बंधी हुई थी। जिसमें से पीछे से दीवार काट कर चोर 29 बकरी चोरी करके ले गए थे। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित अपनी पत्नी के साथ थाना राजा का रामपुर पहुंचा। जहां तैनात थानेदार गजेंद्र सिंह भाटी ने उससे सबसे पहले किस जाति से होने की बात पूछी डाली। जिसे लेकर पीड़ित नेे थानेदार को अपनी जाति बताई। जाति पूछते ही थाना प्रभारी ने उसकी जाति चोर की होने की बात कह उसे थाने से भगा दिया। इसके बाद परेशान होकर पीड़ित पत्नी के साथ पुलिस कार्यालय पर पहुंचा। जहां एएसपी संजय कुमार ने थाना प्रभारी से फोन पर बात करते हुए मामले में कार्रवाई को कहा है।

पीड़ित ने मुझे शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए कहा है। साथ ही थाना प्रभारी को व्यवहार में सुधार करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें