ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में पीएम को भेजा ज्ञापन
कैमिस्ट एसोसिएशन ने की फार्मेसी असिटेंट कोर्स को मान्यता देने की मांग
फिरोजाबाद।ऑनलाइन दवा बिक्री एवं फार्मेसी असिस्टेंट कोर्स की मान्यता समाप्त करने का विरोध एवं 11 अन्य मांगों के समर्थन में क्षेत्रीय कै मिस्ट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलैक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
शुक्रवार को जिला मुख्या पहुंचे क्षेत्रीय कैमिस्ट एसोसिएशन ने गत 27 अगस्त 2018 को जारी की गई राजाज्ञा ई-फार्मेसाी का पूरजोर विरोध किया गया सै। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री कौशल विकास के तहत संचालित फार्मेसी असिस्टेंट कोर्स को मान्यता प्रदान करने की मांग की। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि इंटरनेट द्वारा दवाओं की बिक्री पूरी तरह से असुरक्षित है।
ऑनलाइन दवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियां दवा के भंडारण एवं कोल्ड चैन जैसे मामलों में पूरी तरह से अनभिज्ञ होतीं हैं। ऐेसे ऑनलाइन दवा प्राप्त करने वाले रोगियों के लिए यह घातक सिद्व हो सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्रपाल सिंह दद्दूृ, कृष्ण कुमार खंडेवाल, दिलीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, इलियास खान, सत्यवृत यादव, अवधेश यादव एवं सुभाष यादव आदि शामिल थे।