मथुरा। गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में चल रही विद्या भारती की अखिल भारतीय हॉकी और टारगेट बाल प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन शनिवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दबदबा कायम रहा।
हॉकी के अंडर 14 बालक वर्ग में राजस्थान को पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने 6-2 से हराया। अंडर 17 आयु वर्ग में राजस्थान ने पूर्वी उप्र. को 3-0 से और अंडर 19 आयु वर्ग में पश्चिमी उप्र. ने मध्य क्षेत्र को 4-0 से मात दी। बालिकाओं के अंडर 14 वर्ग में पश्चिमी उप्र. (नोएडा) प्रथम और उत्तर क्षेत्र की टीम दूसरे स्थान पर रही।
अंडर 17 आयु वर्ग में पश्चिमी क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को 7-0 से और अंडर 19 आयु वर्ग में पश्चिमी उप्र. ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराकर विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता को निर्बाध रूप से संचालित कराने में प्रमुख विद्या भारती के क्षेत्रीय खेलकूद प्रभारी हरिवीर सिंह, डॉ. अजय शर्मा, प्रेमशंकर, हरेश कुमार सिंह, डा. राकेश चंद्र चतुर्वेदी, बालकिशन अग्रवाल, विपिन कुमार, अमित चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, रामसागर मिश्र, निर्मल सिंह राना, केके मिश्रा आदि का योगदान सराहनीय रहा।