एटा। सवारी लेकर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर जीटी रोड गल्ला मंडी के पास पलट गया। इससे टेंपो सवार महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दोपहर को एक चालक टेंपो लेकर शहर से मलावन की तरफ जा रहा था। चालक टेंपो लेकर कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड गल्ला मंडी के पास पहुंचा ही था। उसी समय अचानक सड़क पर लड़ते हुए दो आवारा बैल आ गए। जिन्हें बचाने के प्रयास में चालक से टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
इससे टेंपो सवार महिला पुष्पा देवी पत्नी राजपाल, अंगेेरश्री पत्नी मायाराम, दलवीर पुत्र कोमल सिंह निवासी तुर्कीपुरा, मूलना देवी पत्नी राम दुलारे, सुमित्रा पत्नी ओमवीर निवासी मलावन उसके नीचे दब गए। जबकि चालक कूदकर भाग गया। वही घटना को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और लोगों ने टेंपो के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकालते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।