फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध धंधों में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवैध कारोबार में शामिल पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कसने की कवायद नवागत एसएसपी ने शुरू कर दी है। अपना मोबाइल नंबर दर्ज वाले पंफलेटों को सार्वजनिक स्थल पर लगाकर लोगों से जानकारी की जाएगी। इसके बाद दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चार्ज संभालने के बाद एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिस को हाईटेक करने के साथ पुलिस की स्वच्छ छवि बनाने के लिए कवायद तेज कर दी है। शिकायत को लेकर उन्होंने अवैध धंधे में शामिल होने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का मोर्चा खोला है। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने हजारों की संख्या में पंफलेट प्रिंट कराए हैं। इस पर शिकायत करने वाले नंबर दर्ज कराया गया है। ऐसे पंफलेट थाना, सार्वजनिक स्थल, पुलिस कार्यालय आदि जगहों पर चस्पा कराए जाएंगे। इसके माध्यम से लोग दोषी पुलिस कर्मी अथवा अवैध कारोबार करने की शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पता गोपनीय रखते हुए उस पर संज्ञान लिया जाएगा।

इस नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
एटा। एसएसपी आशीष तिवारी ने सूचना देने वाले लोगों के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया है। मोबाइल नंबर 7088674000 पर एसएसपी ने शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों से अपील की है।
विज्ञापन


इन मामलों की दर्ज कराएं शिकायत
एटा। अवैध शराब बनाने, बिक्री करने, जुआ सट्टे में संलिप्त, स्कूल कालेज के निकट छात्राओं से छींटाकशी, जेबकटी, छिनैती, लूट, पुलिसकर्मी का अभद्र व्यवहार, नशाखोरी आदि तरीके की शिकायत सीधे एसएसपी को दर्ज कराई जाएगी।

अवैध शराब कारोबार में कर चुके है हिस्सेदारी
एटा। जिले में पुलिस कर्मी पिछले दिनो अवैध कारोबार में शामिल रह चुके है। सूत्रों की माने तो कई पुलिस कर्मियों ने शराब तस्करों के साथ मिलकर दस प्रतिशत से पंद्रह प्रतिशत का हिस्सा देकर कारोबार कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें