फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों और पुलिस में 30 राउंड चलीं गोलियां, दहले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल(मैनपुरी)। सिरसागंज-मैनपुरी मार्ग पर नौनामई के पास सोमवार की रात पुलिस और गोतस्करों के बीच जमकर फायरिंग हुई। खुद को घिरता देख तस्कर रात के अंधेरे में मैक्स वाहन छोड़कर भाग गए। इस दौरान पुलिस ने मैक्स में लदे नौ गोवंश बरामद किए हैं। वहीं, 15 गोतस्करों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है। इस दौरान दोनों ओर से करीब 30 राउंड गोलियां चलाई गईं। इससे क्षेत्र के लोग दहल गए।
विज्ञापन


पुलिस को सिरसागंज-मैनपुरी मार्ग पर नौनामई के पास सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे मैक्स में गोवंश लदाकर ले जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया। इस पर चालक ने वाहन को तेज कर दिया। पीछा करने पर गोतस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। साथ ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया। इस दौरान दोनों ओर से करीब तीस राउंड फायरिंग हुई।

अपने को घिरता हुआ देख गोतस्कर भाग गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें नौ गो वंश पैर और मुंह बांधकर लादे गए थे। पुलिस मैक्स में लदे गोवंश को थाने ले गई। बाद में सभी गोवंश को किशनी गोशाला में भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से भागे 15 गोतस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष जेपी अशोक का कहना है कि वाहन पर लिखे नंबर के आधार पर पुलिस वाहन मालिक और चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सिपाही की हो चुकी है मौत
आठ साल पहले बेवर क्षेत्र में डीसीएम सवार गोतस्करों ने पुलिस की जीप को रौंद दिया था। इससे एक सिपाही की मौत हुई थी। होमगार्ड सहित दो सिपाही घायल हुए थे। पुलिस जीप को रौंदने के बाद गो तस्कर मौके से भाग गए थे। जिले में आए दिन पुलिस वाहनों में लादकर ले जाने वाले गोवंश को बरामद करती रही है।

दो महीने पहले भी हुआ था पुलिस पर हमला
बरनाहल क्षेत्र गोतस्करों के लिए मुफीद माना जाता है। दिहुली के पास दो महीने पहले पुलिस और गोतस्करों में फायरिंग हो चुकी है। पुलिस ने डीसीएम में लादकर ले जाए जा रहे गो वंश को बरामद किया था। गोतस्कर मौके से भाग गए थे। दलेलनगर में कई बार पुलिस प्रतिबंधित मांस बरामद कर चुकी है। नौनामई लंबे समय से गो तस्करी के लिए चर्चाओं में रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें