फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में टेंपो सवार महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
हादसे में टेंपो सवार महिला की मौत, तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पोलियो ड्यूटी में दवा पिलाने टेंपो से स्वास्थ्य केंद्र जा रही आशा की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। वहीं हादसे में टेंपो चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला बूला निवासी रूबी देवी (38) पत्नी गिरीश स्वास्थ्य विभाग में आशा है। महिला की पोलियो की दवा पिलाने में ड्यूटी लगी थी। ऐसे में मंगलवार को वह घर से टेंपो में सवार होकर निधौलीकलां ब्लाक जा रही थी। थाना पिलुआ क्षेत्र के नगरिया मोड़ के समीप तेज गति से जा रहे ट्रक ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में टेंपो सवार आशा रूबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक हैदर अली पुत्र असगर अली निवासी पुरदिल नगर सिकंदराराऊ, गौतम पुत्र नरपति और मिथुन पुत्र विजयपाल निवासी खेकड़ा बिजनौर घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हैदर अली को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।
वहीं आमिर पुत्र गोरे सिंह निवासी अलीगंज और इंतजार पुत्र अजीज निवासी गढ़ी उडे़री जैथरा थाना बागवाला क्षेत्र के गांव गोला कुआं के समीप दो कैंटरों की भिड़ंत में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



सड़क हादसों में पांच हुए घायल

कासगंज। जिले में अलग अलग तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक गंभीर घायल हो अलीगढ़ रैफर किया गया है।
सोरों क्षेत्र के ग्राम गऊपुरा निवासी हरीश अपने भतीजे लव (4) पुत्र रवि को बाइक पर बैठाकर घुमा रहा था। इसी बीच बाइक अचानक फिसल गई और उस पर सवार लव गिर कर गंभीर घायल हो गया। उसे परिवारीजनों ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नगर के सोरों गेट पर दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टककर मार दी। बाइक सवार अशोक नगर निवासी सचिन पुत्र जयसिंह बाजार से घर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह और उनके साथ बाइक पर सवार अखिलेश गंभीर घायल हो गए। हादसे पर राहगीर और आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर परिवारीजन भी पहुंच गए। उन्हें परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सचिन को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रैफर कर दिया गया, लेकिन परिवारीजन उसे बरेली ले गए। तीसरी घटना बिलराम गेट नहर के समीप हुई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे पोल से टकरा गई। जिससे उसमें चालक गंभीर घायल हो गया। चालक राधेशयाम निवासी नीवगांव लखीमपुर गंभार घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें