फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम को देख भागे झोलाछाप

विज्ञापन
टीम को देख भागे झोलाछाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई झोलाछाप टीम को देख फरार हो गए। वहीं एसीएमओ को कई अवैध क्लीनिकों पर मरीजों का इलाज होते मिला जिस पर संचालकों को नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डा. चंद्रशेखर शर्मा ने मंगलवार को टीम के साथ छापेमारी की। बावसा में झोलाछाप रोहतेश दुकान में ताला जड़कर भाग खड़ा हुआ। वहीं साक्षी आश्रम के पास स्थित झोलाछाप डॉक्टर नरेंद्र सिंह गाड़ी देखते ही उठकर भाग गया। यहां टीम को अवैध क्लीनिक के अंदर दो मरीज भर्ती मिले। जिन्हें ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। इसके साथ ही सुनहरी नगर में मनोज यादव के यहां कई मरीज पाए गए। कई दवाएं और इंजेक्शन आदि भी मौके से मिले। मनोज भी टीम के पहुंचने की भनक लगने पर भाग खड़ा हुआ। वहीं वसुंधरा में गजराज सिंह के अवैध क्लीनिक पर तीन मरीज भर्ती थे, जिनको ड्रिप लगाई गई थीं। एसीएमओ डा. चंद्रशेखर शर्मा ने झोलाछापों को नोटिस देकर अवैध क्लीनिक का संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें