फिरोजाबाद। भाई अपनी बहन को आवाज देता रहा। रास्ते में बात करने की कोशिश की आवाज लगाते-लगाते आंख तक भर आई लेकिन प्रेमी के प्यार में पागल बहन बिना कुछ बोले गाड़ी में बैठकर रवाना हो गई।
मामला मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे जिला अस्पताल प्रांगण का है। थाना नारखी के एक गांव की निवासी युवती गांव के युवक के साथ एक माह पूर्व गायब हो गई थी। परिजनों ने थाना नारखी में अभियोग दर्ज कराया। लेकिन युवती बालिग होने के कारण उसने प्रेमी से विवाह किया।
मंगलवार को उसका मेडिकल जिला महिला अस्पताल में होना था। इस पर भाई भी जिला अस्पताल पहुंचा और बहन से बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। कई बार भाई ने अपनी बहन को आवाज लगाई।
बोला बहन एक बार तो मेरी सुन ले। लेकिन बहन तेज कदमों के साथ आगे बढ़ती गई। यहां तक उनके साथ चल रहे उप निरीक्षक तक ने कहा कि भाई आवाज लगा रहा है लेकिन बहन से सिर हिलाते हुए मिलने से साफ इंकार कर दिया।