फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जसराना (फि रोजाबाद)। थाना घिरोर के गांव नगला इंद्र निवासी पूनम (22) की शादी थाना जसराना के नगला रामा निवासी इंद्रपाल के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। पूनम के दो बच्चे हैं। ससुराल पक्ष ने बताया कि सोमवार शाम पूनम की तबियत खराब होने पर उसे जसराना के निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां उसका उपचार करने से मना कर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रास्ते में ले जाते उसने दम तोड़ दिया। पूनम की मौत के बाद उसका पति फरार हो गया। सूचना पर मृतका की मां सुनीता देवी पहुंची और ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी का मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

गांव में हत्या की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश चंद्र ने बताया कि महिला की मौत के बाद उसके बुआ के लड़के दीपू की सूचना पर महिला का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें