फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड कलर लैब एवं ड्रग हाउस की दुकान में चोरी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के नगर निगम मार्केट में स्थित कलर लैब के साथ मेडीकल स्टोर की दीवार काटकर चोर हजारों की नकदी के साथ अन्य सामान चोरी कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनिल कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आगरा के जयपुर हाउस निवासी श्रेयांश गोयल पुत्र संजय गोयल की फिरोजाबाद जिला अस्पताल के सामने ही स्थित नगर निगम मार्केट में कलर लैब का संचालन करते हैं। वह सोमवार को रात्रि करीब दस बजे कलर लैब को बंद करके घर चले गए थे। मंगलवार को सुबह स्टाफ लैब को खोलने के लिए पहुंचा तो अंदर का सामान बिखरा देखकर अनहोनी की आशंका हुई।

ऊपर जाकर देखा तो लैब की दीवार कटी हुई थी। चोर दुकान में रखी करीब 11 हजार रुपये की नकदी भी ले गए। चोरों ने कलर लैब की दीवार के काटने के बाद पड़ोस में स्वास्तिक ड्रग हाउस को भी निशाना बनाया। चोर ड्रग हाउस के अंदर रखी करीब 80 हजार की नकदी के साथ ही एक लैपटॉप चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना तत्काल ड्रग हाउस के संचालक थाना उत्तर क्षेत्र के गुंजन कालोनी निवासी प्रशांत राजौरिया पुत्र भूप्रकाश राजौरिया ने थाना पुलिस को दी। एसएचओ उत्तर अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने चोरी की घटना की जांच पड़ताल की। मौके पर फिंगर प्रिंट की टीम को बुला लिया। एसएचओ उत्तर अनिल कुमार ने कहा कि चोर दो दुकानों से चोरी की घटना हुई है। मामले की जांच पड़ताल करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें