फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डार्क जोन में होगा कुओं का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जल स्तर को काबू करने के लिए सरकार हर प्रयास करने पर मंथन कर रही है। किसी तरह से जल स्तर में सुधार लाया जा सके। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों की खोदाई कराकर जल संचयन करने का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में सरकार पुराने कुओं का भी जीर्णोद्धार कराने जाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए शासन ने पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर डार्क जोन के क्षेत्रों से कुंओं को चिन्हित कराया है।
विज्ञापन

80 के दशक में लोग कुओं के जल पर ही निर्भर हुआ करते थे। कुंए का जल ही जिंदगी हुआ करती थी। धीरे-धीरे कुंए का अस्तित्व खत्म हुआ तो जल संकट भी पैदा होने लगा। इन कुओं को सुधारने के लिए सरकार ने मंथन करना शुरू कर दिया है।
सरकार का मानना है कि कुआं चाहे पानी नहीं दें मगर उनके अंदर जाने वाली बूंद से जल संचयन जरूर होगा। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार ने सबसे पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर डार्क जोन क्षेत्रों को चुना है। इनमें हमारे जिले के ब्लॉक जलेसर, निधौली कलां व अवागढ़ पहले से शामिल हैं। डार्क जोन क्षेत्र में पुराने कुओं को चिह्नित कराया जा रहा है। जिनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन उस पर अमल करने के बाद जीर्णोद्धार कराएगा। इनके निर्माण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी जाएगी। कुंओं के निर्माण से जल स्तर में सुधार की गुंजाइश सरकार देख रही है।
विज्ञापन

डार्क जोन में जल की गंभीर समस्या है। कुंओं के जीर्णोद्धार होने से काफी हद तक जल स्तर में सुधार की उम्मीद है। शासन से मिले निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

उग्रसेन पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें