फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई नौहझील पुलिस पर वांछित ने दागी गोली

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। वांछित को पकड़ने हसनपुर गई नौहझील पुलिस पर हमला हो गया। वांछित ने सीधे पुलिस की टीम पर गोली दाग दी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वांछित पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला। पुलिस ने वांछित के खिलाफ थाना नौहझील में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नौहझील के गांव हसनपुर निवासी सुलेख पुत्र जबर सिंह छेड़छाड़ के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। शुक्रवार की रात वांछित के घर पर होने की खबर नौहझील पुलिस को लग गई। नौहझील पुलिस की टीम ने वांछित को दबोचने के लिए घर पर दबिश दी। पुलिस को देखते हुए वांछित ने सीधा फायर झोंक दिया।

पुलिस ने बचाव करते हुए उसे पकड़ना चाहा, पर वह हत्थे नहीं चढ़ सका। एसआई राकेश चंद ने थाना नौहझील में जानलेवा हमला, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में सुलेख फरार चल रहा था। वांछित की जल्द गिरफ्तारी करके उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें