फिरोजाबाद। डीएम के निर्देश पर अप्रैल माह में चलाए गए अभियान में जिले के विभिन्न ब्लाकों में अरसे से खराब पड़ीं 23 टीटीएसपी को चालू कराया गया। शेष 16 टीटीएसपी को मई माह में सुचारू क राया जाएगा।
ग्रीष्म ऋतु में होने वाली पेयजल किल्लत को देखते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जिले के विभिन्न ब्लाकों में सर्वे करा खराब पड़ीं टीटीएसपी और पेयजल टंकियों को चिह्नित कराया था। इस दौरान 39 टीटीएसपी खराब मिलीं।
अभियान के दौरान फिरोजाबाद ब्लॉक में आठ, टूंडला में पांच, नारखी एवं हाथवंत में तीन-तीन, मदनपुर और जसराना में दो-दो टीटीएसपी से पेयजल की सप्लाई शुरू करा दी गई। जिला विकास अधिकारी अरविंद चंद्र जैन के अनुसार बाकी की 16 टीटीएसपी को इसी माह ठीक करा पेयजल सप्लाई सुचारू करा दी जाएगी।