फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट की बजट बैठक चार अप्रैल को होगी

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। पार्षद और नगर निगम अधिकारियों के बीच दूर हुए गतिरोध के बाद चार अप्रैल को कैबिनेट बैठक किए जाने का फैसला लिया है। इस बैठक में बजट के अलावा कई और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश होंगे।
विज्ञापन


चार अप्रैल को नगर निगम की कैबिनेट की बैठक की जाएगी। इस बैठक में वर्ष 2017-18 के बजट का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इससे पूर्व बजट संबंधी प्रस्ताव करीब एक सप्ताह पूर्व कैबिनेट बैठक में लाया गया था। जिसका कैबिनेट ने तीखा विरोध किया तथा कैबिनेट की बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान पार्षदों ने निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। चार अप्रैल को होने वाली बैठक में बजट के अलावा स्वकर प्रणाली, सफाई कर्मचारी की भर्ती संबंधी प्रस्ताव भी पास होने की उम्मीद है। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बैठक चार अप्रैल को की जाएगी।

भाजपा पार्षद बोले-चार माह में नहीं हुआ कोई काम
मथुरा। प्रभारी मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को भाजपा पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान पार्षदों ने खुलकर नगर निगम के अफसरों की कार्यशैली की शिकायत की। कहा कि नगर निगम में अफसरों के काम की समीक्षा कर ली जाए, विकास का कोई काम नजर नहीं आएगा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त की हिटलरशाही कायम है। शहर में सिर्फ लाइट अवश्य लग गई हैं। पार्षदों ने प्रभारी मंत्री से शहर के लिए पेयजल और कार्यालय की योजना पर प्राथमिकता से हल कराने की भी अपील की।

इस दौरान हेमंत अग्रवाल, राजेश सिंह पिंटू स्वेता शर्मा, मीरा मित्तल, मीरा अग्रवाल, विनोद भारद्वाज, दीपक गोला, गोविंद सिंह, श्याम सिंह, रामदास चतुर्वेदी, विष्णु चौधरी, दीपिका रानी, रूप सिंह पटेल, मेधश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें