चौमुंहा (मथुरा) ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के तत्वावधान में शनिवार को तरौली के स्वामी बाबा मंदिर पर हुई प्रेम पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर व्यक्ति, बेगुनाहों पर अत्याचार कर रहे हैं। पंचायत में दलौता के प्रधान सुजान सिंह पर हुए हमले व एक मंत्री के इशारे पर झूठे मुकदमे में जेल भेजने के मामले पर चर्चा हुई।
पंचायत में पीड़ित सुजान सिंह प्रधान ने बताया कि विपक्षियों ने साजिश के तहत उस पर प्राणघातक हमला किया था। अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग बेगुनाहों पर अत्याचार कर रहे हैं। महासभा पांच लोगों की एक कमेटी बनाएगी, जो कि विपक्षियों से जाकर घटना के बारे में बात कर उन्हें समाज में लेकर आएगी। पंचायत में दूसरे पक्ष के न आने पर एक अप्रैल को पुन: पंचायत होगी।
पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह, रालोद प्रदेश महासचिव यदुवीर सिंह सिसौदिया, पूर्व अध्यक्ष सपा किशोर सिंह, महासभा के जिलामंत्री अटल सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह प्रधान सेरसा, लवी सिंह सिसौदिया, तेजन पहलवान, हुकम सिंह प्रधान, लखन मेंबर, जसपाल सिंह, हरभजन सिंह, विपिन सिसौदिया आदि उपस्थित थे।