फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरगढ़ ग्राम प्रधान के वितीय अधिकार बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रोक के बावजूद स्वच्छ भारत मिशन के खाते से शौचालय निर्माण की धनराशि निकालने की आरोपी महिला ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारी डीएम के निर्देश पर बहाल किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान ग्राम प्रधान रतन गुप्ता द्वारा तत्कालीन पंचायत सचिव की मिलीभगत से स्वच्छ भारत मिशन के खाते पर रोक के बावजूद लगभग 35 हजार रुपये की धनराशि निकाल कर उसका उपभोग कर लिया गया।

मामला प्रकाश में आने के बाद डीपीआरओ ने इस संबंध में जिलाधिकारी को प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने एवं पंचायत कार्यों को सुचारु रखने के लिए तदर्थ कमेटी गठित करने की संस्तुति की थी। जिस पर डीएम ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान प्रधान पर लगे आरोप साबित नहीं होने की स्थिति में डीएम नेहा शर्मा ने वित्तीय अधिकार बहाल करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें