मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम एमसी चौहान शुक्रवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। जीएम ने मथुरा जंक्शन स्टेशन को दिए जा रहे धार्मिक लुक को देखा। यात्री सुविधाएं बढ़ाने और प्लेटफार्म सात को हाईलेवल का बनाने के निर्देश दिए।
आगरा में निरीक्षण को जाते वक्त जीएम अचानक मथुरा जंक्शन पहुंच गए। यहां उनकी गाड़ी रुकते ही अफसरों में खलबली मच गई। यहां उन्होंने स्टेशन को दिए जा रहे धार्मिक लुक, मरम्मत, पुट्टी कार्य व सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। जीएम ने मथुरा जंक्शन के लो लेवल के प्लेटफार्म सात को हाईलेवल का बनाने के आदेश किए। साथ ही यार्ड रीमोडलिंग, आरआरआई केबिन के उच्चीकरण सहित यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने को लेकर स्टेशन डायरेक्टर व स्टेशन मास्टर से चर्चा की।
स्टेशन के पे एंड यूज के शौचालय का ठेका उठाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। मथुरा से पलवल तक डाली जा रही चौथी लाइन व आगरा को डाली जा रही थर्ड लाइन के संबंध में जानकारी जुटाई। इस दौरान डीआरएम आगरा रंजन यादव, सीनियर डीसीएम रश्मि बघेल, डीसीएम संचित त्यागी सहित परिचालन, सिगभनल, कैरिज एंड वैगन सहित अन्य शाखाओं के अफसर साथ रहे।