फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने कार से चार लाख रुपये के आभूषण पार किए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद। टप्पेवाजों ने एक शिक्षक दंपति की कार से लगभग चार लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर शिक्षक दंपति ने थाने में तहरीर दी। वहीं, 24 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर दंपति ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यदुवंश नगर निवासी शिक्षक कृष्णकांत पुत्र बलवंत सिंह शुक्रवार सायं एक शादी समारोह में पत्नी दामिनी के साथ अपनी कार से जा रहे थे। जब मैनपुरी चौराहे पर पहुंचे तभी एक युवक ने कहा कार से ऑयल टपक रहा है। कृष्णकांत ने बताया कि कार चौराहे पर रोक कर जब बोनट खोला तभी किसी ने कार के अंदर मिर्ची पाउडर जैसा स्प्रे कर दिया। जिसके बाद उनकी पत्नी कार से बाहर निकल आई। इसी दौरान कार में रखे दो बैग को लेकर टप्पेबाज गायब हो गया।

पांच मिनट बाद जब कार में बैठे तो बैग न देख हैरान रह गए। उन्होंने फोन कर परिवारीजनों को घटना से अवगत कराया। आरोप है कि चौराहे पर थाना पुलिस तैनात थी लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। यूपी 100 पर सूचना देने के बाद पीड़ित दंपति थाना पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि घटना को 24 घंटे का समय हो गया है लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। दरोगा को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना सही पाये जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें