फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के आगे से ठेले हटने पर जाम से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। नगर में जाम की समस्या को लेकर शुक्रवार को उत्त्त्तर-प्रदेश व्यापार उद्योग प्रतिनिध्धि मंडल की बैठक महामंत्री राजेंद्र बिहारी गुप्ता के आवास पर हुई। बैठक में जाम के अलावा व्यापारियों की अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


युवा जिला अध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि व्यापारियों को जाम की समस्या से निजात केलिए सबसे पहले दुकानों के आगे ठेल को हटाना होगा। कई दुकानदार पैसे लेकर ठेल लगवाते हैं। इसके चलते जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। आजाद जैन ने कहा रात में व्यापारी दुकानों के आगे बल्व नहीं लगाते। इसके चलते मार्केट में अंधेरा रहता है। व्यापारी प्रतिष्ठानों के आगे रोशनी की व्यवस्था करें।

ताकि चोरी की घटनाएं न हों। उन्होंने कहा पालिका प्रशासन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो ंवारदातों पर अंकुश लग सकता है। राजेन्द्र विहारी गुप्ता ने कहा कि व्यापारी बंदी दिवस का पालन करें। नगर अध्यक्ष मनोज धाकरे ने कहा कि एकता ही हमारी ताकत है। मनीष गुप्ता, मनीष जैन, पदम गुप्प्ता, शीलू गुप्प्ता, रूपेश शुक्क्ला, प्रमोद शर्मा, दीनदयाल, कोमल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें