फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी संस् था से गांव रोशन कराने वाले ग्राम प्रधान फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत में मनमाने तरीके से सोलर लाइट और स्ट्रीट लगवाना जिले के एक ग्राम प्रधान के लिए मुसीबत बन गया है। नियमों का हवाला देकर पंचायती राज विभाग ने सोलर लाइटों के भुगतान को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


मामला नारखी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुहम्मदी का है। ग्राम प्रधान सूरजपाल सिंह ने ग्राम पंचायत रोशन करने के लिए एक निजी ठेकेदार के माध्यम से गांव में 12 सोलर लाइट एवं बिजली के खंबों पर 197 स्ट्रीट लाइटें लगवा दीं। प्रधान की मंशा थी कि सोलर और स्ट्रीट लाइटों पर हुए खर्च का भुगतान चौदहवें वित्त आयोग से ग्राम पंचायत को मिली धनराशि से कर दिया जाएगा।

लेकिन पंचायती राज विभाग ने स्थिति स्पष्ट करने के बाद सोशल एवं स्ट्रीट लाइटों के भुगतान में पेच अटक गया है। जानकारी के अनुसार गांव में सोलर लाइटों की स्थापना यूपी नेडा के माध्यम से कराई जानी चाहिए। ऐसे में ग्राम पंचायत में स्थापित सोलर और स्ट्रीट लाइटों का भुगतान नियमानुसार संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें