फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडंजा निर्माण के दौरान दबंगों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव दुधौना में आम रास्ते पर खडंजा निर्माण के दौरान दबंगों ने फायरिंग कर दी। हमले में ग्राम प्रधान बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दुधौना निवासी ग्राम प्रधान ब्रजेश ने थाने में तहरीर दी है। इसमेें कहा है कि वह आम रास्ता पर खड़ंजा निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी गांव के दबंग लोग वहां आ गए और निर्माण कार्य को रोकने लगे। विरोध करने पर वह लोग गाली गलौज करने लगे। जब ग्राम प्रधान ने कहा कि आम रास्ता पर कीचड़ व पानी भरा होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी होती है। इसलिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। तो इस बात से गुस्साए नामजद लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी।

हमले में ग्राम प्रधान बाल बाल बच गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस रमेश और विनय को हिरासत कर थाने ले गई। पुलिस ने रमेश के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की। वहीं समाचार लिखे जाने तक विनय थाने में ही बैठा था। एसआई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें