फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सलूक नगर में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग

विज्ञापन
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
बरनाहल। गांव सलूक नगर में बदमाशों की सूचना मिलने बाद पहुंची पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। हालांकि बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सलूकनगर निवासी रामवीर सिंह के पुत्र योगेंद्र से गांव निवासी युवकों ने गाली-गलौज कर दी थी। उक्त विवाद के बाद शनिवार देर रात युवक राजू यादव बदमाश अरुण उर्फ भम्पोला, दीवाना निवासी गांव भदोलपुर, मोना उर्फ यादवेंद्र निवासी एहमासन नगर थाना बरनाहल, बॉबी निवासी दरियापुर थाना करहल, बेरा निवासी नगला दौलत थाना बरनाहल और तीन अज्ञात बदमाशों के साथ असलाहों से लैस होकर रामवीर सिंह के घर पर पहुंच गया। घर में घुसते ही नामजद लोगों ने योगेंद्र पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।

उसे असलाह की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच रामवीर की पुत्री अर्चना ने फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की, जिससे बौखलाकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। बदमाशों और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। बदमाश अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि अरुण उर्फ भम्फोला हिस्ट्रीशीटर है। दीवाना और मोना उर्फ यादवेंद्र कुख्यात बदमाश हैं। इनके विरुद्ध नोएडा फेस 3 थाने में हत्या, जानलेवा हमला और लूट के मामले दर्ज हैं। कई अन्य थानों में भी अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें