फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता की गैस एजेंसी के मैनेजर से कैश लूटा

विज्ञापन
Loot
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। भाजपा जिला महामंत्री सतीश दिवाकर की गैस एजेंसी के मैनेजर से अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर जैतपुर मोड़ के पास दिनदहाडे़ ही सवा लाख नकदी, लैपटॉप लूट लिया।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के गांधीनगर निवासी सतीश दिवाकर की नारखी क्षेत्र में दिवाकर गैस एजेंसी है। एजेंसी पर टूंडला क्षेत्र के गांव नगला गोला निवासी हरजीत सिंह मैनेजर हैं। सोमवार की शाम हरजीत एजेंसी को बंद करके थाना उत्तर के गांधीनगर निवासी मनोज के साथ बाइक से फिरोजाबाद जा रहे थे।
वह नारखी-बरतरा मार्ग पर जैतपुर मोड़ के पास पहुंचे तभी सफेद रंग की अपाचे सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। गोली मारने की धमकी देते हुए हरजीत के हाथ में लगे बैग को लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। घटना की जानकारी एजेंसी मालिक को दी।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ टूंडला संजय वर्मा, प्रभारी थानाध्यक्ष नारखी विजय पाल सिंह व डायल 100 की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल की। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल एवं एजेंसी मालिक भाजपा नेता सतीश दिवाकर भी आ गए। थानाध्यक्ष नारखी ने कहा कि गैस एजेंसी के मैनेजर से अपाचे सवार बदमाशों ने सवा लाख रुपये और लैपटॉप लूटा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें