खाद-बीज की गुणवत्ता की जांच के लिए सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 13 दुकानों पर छापेमारी कर खाद-बीज के 23 नमूने भरे गए। वहीं चेकिंग टीम को देख दुकान बंदकर भागने पर एक बीज विक्रेता का लाइसेंस निरस्त किया।
कृषि अधिकारी डा. सर्वेश यादव के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। डा. सर्वेश यादव ने राजपूत खाद बीज भंडार जीसुखपुर से दो डीएपी, जय बालाजी खाद-बीज भंडार करतला से एक बीज, एक खाद, किसान सेवा केंद्र करतला से एक बीज, एक खाद, चौहान ट्रेडर्स गोला कुआं से एक बीज, एक खाद, श्याम फर्टिलाइजर्स गोला कुआं से दो खाद, एक बीज, सिद्धार्थ बीज भंडार गोला कुआं से एक बीज, मां पूर्णागिरि बीज भंडार गोला कुआं से एक खाद, एक बीज, अरुण खाद बीज भंडार गोला कुआं से एक बीज, एक खाद, राधे-राधे बीज किसान सेवा केंद्र गोला कुआं से एक बीज, एक खाद, मनोज खाद बीज भंडार धुमरी से एक खाद, एक बीज, केके खाद-बीज भंडार धुमरी से एक खाद, श्री कृष्णा श्याम फर्टिलाइजर्स धुमरी से एक खाद, होतीलाल खाद सीमेंट भंडार धुमरी से एक खाद का नमूना लिया गया।
इस मौके पर टीम को देखकर मोहित ट्रेडर्स धुमरी के संचालक रामकुमार गुप्ता भाग खड़े हुए। इस पर कृषि अधिकारी ने लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। टीम को देख क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश यादव ने बताया कि खाद-बीज की गुणवत्ता में मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बीज सहायक जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।