फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने आरोपी की तलाश में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने गांव कहारन में आरोपी की तलाश में छापेमारी की। दिल्ली थाने में युवक पर गैर संप्रदाय की युवती को भगाकर लाने का मामला दर्ज है। काफी तलाश के बाद भी आरोपी नहीं मिला। पुलिस परिवार के एक सदस्य को साथ ले गई है।
विज्ञापन


मामला दिल्ली के थाना निहाल बिहार क्षेत्र का है। शनिवार को दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ नगला कहारन निवासी युवक रोहित की तलाश में गांव पहुंची। जानकारी के मुताबिक रोहित दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करता था।

मोहल्ले से ही वह एक गैर संप्रदाय की नाबालिग को साथ ले गया। दो माह से दोनों की पुलिस तलाश कर रही है। थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने गांव स्थिति आरोपी के घर में छापेमारी की। मगर वहां कोई नहीं मिला। पुलिस पूछताछ के लिए घर के एक सदस्य को साथ ले गई। आरोपी हाथ न लगने के बाद दिल्ली पुलिस बैरंग वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें