एटा। वेतन की मांग को लेकर डायट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। वहीं आंदोलनकारियों को यूपी मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन का भी समर्थन मिल गया है। संगठन ने डायट प्राचार्य एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप अविलंब वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।
जुलाई माह से वेतन भुगतान न होने से परेशान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं। मांग, ज्ञापन एवं चेतावनी के बाद भी नहीं चेत रहे शासन के विरोध में उतरे यह लोग डायट में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
सोमवार को दूसरे दिन भी तालाबंद की मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठे कर्मी वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं। वहीं समर्थन में उतरे यूपी मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार, डॉ यतेंद्र यादव, शिवराज सिंह, प्रदीप कुमार, बलराम यादव, पवन कुमार हैं। बताते चलें कि दस दिन पूर्व ही डायट कर्मियों ने प्रतीकात्मक विरोध जता वेतन न मिलने पर 30 दिसंबर से अनिश्चित कालीन आंदेालन का ऐलान किया था।
न्यू ईयर पार्टी से दूर रहे डायटकर्मी
अंादोलनरत डायटकर्मियों ने इस वर्ष नए साल का जश्न भी न मनाने का ऐलान किया था। साथ ही तालाबंदी के चलते इस वर्ष पूर्व वर्षों की भांति न्यू इयर पार्टी का आयोजन नहीं किया गया। लेकिन डायट में सेवारत परिषदीय शिक्षकों के नेतृत्व में ख्ुाले में ही रंगारंग पार्टी का आयोजन किया गया।