फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को गोली मारी

विज्ञापन
गोली - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर मंगलवार सुबह नौ बजे रोडवेज कालोनी के पास स्कूल जा रही छात्रा को छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। गोली छात्रा के पेट में लगी है। सड़क पर गिरी छात्रा की मदद को जब लोग दौड़े तो बाइक सवार हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। छात्रा के भाई ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के मथुरा-वृंदावन मार्ग पर एक कालोनी की 11वीं की छात्रा सुबह नौ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। 16 वर्षीय छात्रा पैदल रोडवेज कालोनी के समीप पहुंची ही थी कि बाइक पर आए दो युवकों ने उसे रोक लिया और इनमें से एक छेड़छाड़ करने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया तो छेड़छाड़ करने वाले युवक ने छात्रा को गोली मार दी। गोली छात्रा के पेट में लगने से वह सड़क पर गिर गई। जब आसपास के लोग दौड़े तो युवक तमंचा लहराता हुआ अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को हाईवे स्थित सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां हालत बिगड़ने पर उसे नयति हास्पिटल रेफर कर दिया गया। छात्रा के भाई ने इंदुपुरम निवासी जीतू उर्फ जन्नू और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर विजय शंकर मिश्र ने बताया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को गोली मारी गई है। जल्द ही छात्रा के हमलावर गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन



आठ माह पहले हमलावर जीतू ने दिया था एक लेटर
मथुरा। छात्रा के भाई का कहना है कि गोली मारने वाले युवक जीतू उर्फ जन्नू ने करीब आठ माह पहले उनकी बहन को एक लेटर भी दिया था। स्कूल से लौटकर उनकी छोटी बहन ने घर में बताया था। पड़ोस की कालोनी में रहने वाले युवक से पूछा गया तो दोनों पक्षों ने मामले में समझौता कराकर शांति करा दी। इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें