फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
up roadways - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस ने ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन



थाना रिजोर क्षेत्र के गांव निधौलीखुर्द निवासी रमेश (40) पुत्र दरोगा सिंह शहर के शिकोहाबाद रोड आनंदपुरम में मकान निर्माण के लिए ट्रैक्टर ट्राली से ईंट लेकर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही शिकोहाबाद डिपो की बस ने पीछे से ट्राली में टक्कर मार दी।

तेजी के साथ ट्राली में लगी टक्कर के चलते रमेश उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया जाने लगा लेकिन इससे पहले ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वही रोडवेज में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोट आईं। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच कर आरोपी बस चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें