फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वलीपुर तपस्या में दो पक्षों में पथराव, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर तपस्या में खेत से मिट्टी उठाने पर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद विवाद उग्र होने से लाठी डंडे चलने के बाद पथराव हो गया। इसके चलते पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


गांव बलीपुर तपस्या निवासी राजपाल सिंह और लायक सिंह रिश्ते में भाई हैं। दोनों के बीच खेतों का बंटवारा नहीं हुआ है। राजपाल सिंह पक्ष के लोग खेते से मिट्टी खोद रहे थे। लायक सिंह पक्ष ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

गाली गलौज के साथ शुरु हुआ विवाद लाठी डंडे चलने और पथराव तक पहुंच गया। मारपीट एवं पथराव में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में लायक सिंह और उनकी बेटी रजनी, दूसरे पक्ष से राजपाल सिंह, उनकी बेटी कैला, पिता खड़क सिंह शामिल हैं। एसअे फरिहा ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें