फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक से खाते से रुपये निकालने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के गुंजन कालोनी निवासी अनिल अग्रवाल भारतीय जीवन बीमा निगम की सुहागनगर शाखा में विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को शाम को करीब सवा चार बजे उनकी बैंक पीएनबी सुहाग नगर शाखा से फोन आया कि क्या बैंक खाते से ढाई लाख रुपया किसी को ट्रांसफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जब मना किया तो खुद बैंककर्मी चौंक गए। वह अपनी चेकबुक लेकर सीधे पीएनबी में पहुंचे तो बैंक अधिकारी ने उन्हें 75 नंबर का चेक दिखाया कि इसके माध्यम से ही ढाई लाख रुपया ट्रांसफर होने थे। यह चेक दिल्ली संसदीय मार्ग निवासी नीरज वर्मा के एकाउंट में भेजने के लिए बैंक में भेजा गया था।

अनिल अग्रवाल ने कहा कि जिस नंबर का चेक बैंक में था उसी नंबर का चेक उनकी चेकबुक में लगा हुआ था। इतना ही नहीं हस्ताक्षर भी हूबहू थे। अनिल अग्रवाल ने थाना दक्षिण में ही जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार ने कहा कि एक तहरीर आई है मामले की जांचकर इसमें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें