फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा में शौचालय नहीं बना, तो होगा निलंबन

विज्ञापन
शौचालय
विज्ञापन
मैनपुरी। शौचालय निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। समय सीमा में शौचालय निर्माण पूरा नहीं होने पर दोषियों का निलंबन किया जाएगा। ये निर्देश डीपीआरओ सुरेशचंद्र मिश्रा ने समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन



विकास भवन में जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक में डीपीआरओ ने शौचालय निर्माण की समीक्षा की। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण शासन की वरीयता है।

खातों में धनराशि होने के बाद भी समय सीमा में शौचालय निर्माण में लापरवाही अथवा धांधली की गई, तो संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी। शौचालय निर्माण नहीं होने पर धनराशि की रिकवरी भी की जाएगी। बताया कि दो अक्तूबर 2019 तक जिले को ओडीएफ बनाने की योजना है। जिसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


शौचालय निर्माण की क्रास चेकिंग भी कराई जा रही है। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा, जिला समन्वयक अमित सिंह के अलावा सभी एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव, खंड प्रेरक, स्वच्छाग्रही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें