फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के बीच वोट डालने पहुंचे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आज मतदान का महापर्व था। हर कोई अपना वोट डालने को लेकर उत्साहित दिखा। घर से बूथ तक पहुंचने के लिए मतदाताओं को गंदगी के ढेर से गुजरने को मजबूर होना पड़ा। कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध के कारण मतदाता मुंह पर रूमाल रखकर गुजरते दिखाई दिए।
विज्ञापन


29 नवंबर को फिरोजाबाद नगर निगम के साथ तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में सरकार चुनने के लए मतदान हुआ। जिला और नगर निगम प्रशासन चुनाव व्यवस्थाओं में कई दिनों से लगा था, लेकिन मतदान के दिन नगर निगम प्रशासन सफाई व्यवस्था भूल गया। शहर में कहीं न कोई सफाई कर्मचारी नजर आया और नहीं कूड़ा उठाने वाले वाहन दिखे।

शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली, मोहल्लों में बूथों पर हर जगह गंदगी के ढेर लगे थे। गंदगी के ढेरों पर आवारा जानवर घूम रहे थे। कूड़े के ढेरों से उठती दुर्गंध के कारण मतदाताओं को खासी परेशानी हुई। नगर निगम अफसरों ने शहर की सफाई व्यवस्था पर कोई संज्ञान नहीं लिया। ऐसे में बूथों तक वोट डालने पहुंचे मतदाता नगर निगम प्रशासन को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें