फिरोजाबाद/टूंडला। घर में अकेली सो रही विवाहनिता ने गांव निवासी एक होमगार्ड ने चाकू से डरा धमका कर दुराचार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शोर मचाने की कोशिश पर होमगार्ड ने उसे और उसके मासूम बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले में दो दिन बाद तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता विगत शुक्रवार को अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ घर में सो रही थी। परिवार के अन्य लोग रिश्तेदारी में गए थे। महिला का पति आगरा में नौकरी करता है और सप्प्ताह में एक दिन घर आता है। आरोप है कि शुक्रवार रात 11 बजे करीब गांव निवासी होमगार्ड घरमें घुसा और चाकू दिखाते हुए दबोच लिया।
आरोप है कि शोर मचाने का प्रयास करने पर होमगार्ड ने उसे और उसके मासूम बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दरिंगगी की और फरार हो गया। वारदात के बाद पीड़िता ने पूरे मामले से पति को अवगत कराया। रविवार को पीड़िता पति के साथ थाने में तहरीर दी है।
एसओ प्रवेश कुमार ने कहा घटना के बाद महिला ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। विवाहिता और होमगार्ड के परिवार के बीच विवाद सामने आया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच करने के बाद कार्रवाई होगी।