कासगंज। हाथरस से ट्रेन में आ रही वृद्ध महिला ट्रेन से गिर गईं। वह ट्रेन की चपेट में आ गईं और कटकर उसकी मौत हो गईं। जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
हरदेवी(60) पत्नी भूरेलाल निवासी सिद्धनगर कोतवाली देहात सासनी हाथरस रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई। जब टे्रन अहरौली क्रासिंग के समीप पहुंची तो ट्रेन के गेट के समीप खड़ी महिला अचानक गिर गई और ट्रेन की चपेट में आ जाने से कट गईं।
जानकारी होने पर आस-पास के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने महिला के ट्रेन से कटकर मरने की सूचना जीआरपी को दी गईं। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गईं। उसकी मौत की सूचना उसके परिवारीजनों को दी गई।
परिवारीजन भी मौके पर आ गए। महिला का शव देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। जीआरपी ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा हैं।