फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पांच धोखाधड़ी में नामजद

विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। न्यायालय के आदेश पर नगला खंगर पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला थाना नगला खंगर क्षेत्र का है। वादी श्यामशरन सिंह एडवोकेट पुत्र सुघर सिंह निवासी नगला गुमानी ने गांव की ही विधवा महिला शांती देवी से तीन मई 1999 में जमीन खरीदी थी, जबकि उसी जमीन का बैनामा जमीन मालिक सविता देवी पत्नी सुभाष चंद्र से कराया था। श्यामशरन ने बताया कि जिस जमीन का बैनामा शांती देवी से तीन मई को खरीदा था उसका दाखिला खारिज भी हो चुका है।

इसी जमीन को 18 मई 1999 को शांति देवी से रूप कुमार उर्फ मुन्ना, अशोक कुमार पुत्र लाल सिंह ने जालसाजी करके अपने नाम बैनामा करा लिया, जिसमें हरि निवासी नगला गुमानी और प्रेमचंद्र निवासी नगला हरलाल को गवाह बनाया। अधिवक्ता ने बताया कि एक माह पूर्व उसके द्वारा उक्त जमीन पर बोई गई फसल को उक्त दबंग लोगों ने बंदूक के बल पर जोत कर फसल बो दी।
विज्ञापन


विरोध पर उक्त लोगों ने फायरिंग कर जान लेवा हमला किया। मामले की तहरीर थाने दी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर थाना नगला खंगर पुलिस ने धोखाधड़ी, जानलेवा हमला और जान से मारने धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया पीड़ित की तहरीर पर रूप कुमार उर्फ मुन्ना, अशोक कुमार, हरि, प्रेमचंद्र और शांति देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें