मैनपुरी। निकाय चुनाव को लेकर भरे गए नामांकन में दो दिन तक चली जांच के बाद सदस्य व अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चा निरस्त नहीं हुआ है। इस कारण चुनाव को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। वहीं मैनपुरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 11 दावेदार सामने आ गए हैं। जिले में आठ नगर पंचायत व एक नगर पालिका में सदस्य व अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन पत्र भरे गए थे।
उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 नामांकन भरे गए थे। नामांकन पत्र भरने के बाद बुधवार से दो दिन तक काफी गहनता के साथ नामांकन पत्रों की जांच का कार्य चला। इस दौरान किसी भी नामांकन पत्र में कमी नहीं पाई गई। सभी नामांकन पत्रों को वैध माना गया है।
सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की गई है। नामांकन पत्रों में कोई कमी ना पाए जाने के कारण कोई भी नामांकन पत्र निरस्त नहीं हुआ है। इसी के साथ ही शुक्त्रस्वार को नाम वापसी की जाएगी। नाम वापस लेने के बाद ही सही तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
चार उम्मीदवार ले सकते हैं नाम वापस मैनपुरी। शुक्त्रस्वार को नाम वापसी के दौरान जिले के चार उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसमें से किशनी क्षेत्र के तीन निर्दलीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं।
वहीं एक सदस्य पद पर कुरावली का उम्मीदवार अपना नाम वापसी की घोषणा कर सकते हैं। गुरुवार को कुरावली के उम्मीदवार ने नाम वापस का पर्चा भी ले लिया था। नाम वापसी होने के साथ ही जिले में सभी नगर पंचायत व नगर पालिका कीं तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।