फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
रेलवे
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला।
विज्ञापन

रविवार को तीन अलग-अलग स्टेशनों के समीप तीन युवक ट्रेनों की चपेट में आने मौत के काल में समां गए। हादसों के चलते राजधानी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेने प्रभावित रहीं।

पहली घटना कानपुर रेलखंड के फफूंद एवं पाता रेलवे स्टेशन के बीच सुबह पौने सात बजे करीब हुई। 22433 गाजीपुर सिटी से आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन जा रही स्पेशल ट्रेन के चालक ने कंट्रोल रूम टूंडला को एक युवक का शव रेल ट्रैक पर पड़े होने की सूचना देते हुए ट्रेन रोक ली।
विज्ञापन


इसके चलते पीछे आ रही सियालदह-नई दिल्ली राजधानी 15 मिनट अप ट्रैक पर खड़ी रही। दूसरा हादसा कानपुर रेलखंड के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के समीप दोपहर 12.30 बजे करीब हुआ। रेलवे लाइन को पार कर रहा एक युवक डाउन ट्रैक पर कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत के काल में समां गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


तीसरी हादसा दिल्ली रेलखंड के हाथरस-सासनी रेलवे स्टेशन के बीच दोपहर 12.45 बजे करीब हुआ। हावड़ा से आनंद विहार टर्मिनल जा रही युवा एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के चलते युवा एक्सप्रेस लगभग बीस मिनट तक अप ट्रैक पर खड़ी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें