फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम की डेंगू से मौत, विभाग में मचा हड़कंप

विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। कस्बा फरिहा में डेंगू से एएनएम की मौत हो गई। महिला का इलाज फिरोजाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा था। जिले में डेंगू से मौत का यह दूसरा मामला है, जबकि नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने के पुख्ता इंतजाम होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला रिक्सगंज निवासी माधुरीदेवी(45) की बुधवार को तबियत खराब हुई। उसी दिन परिजन आर्यनगर स्थित शांति नर्सिंग होम लाए। मृतक एएनएम के पुत्र अमन ने बताया कि वहां जांच कराई तो डेंगू निकला।

चिकित्सक ने प्लेट्लेट्स काफी कम होने की बात कही। दवा देकर छुट्टी कर दी और गुरुवार को पुन: दिखाने को कहा। रात तीन बजे माधुरी की तबियत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


शांति नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. प्रेम ने बताया कि माधुरी देवी पुरानी दिल की बीमारी की मरीज हैं। हमारे अस्पताल में जांच कराई तो उनमें डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स भी कम निकली थी।

शिकोहाबाद में भी हो चुकी है मौत

शिकोहाबाद में भी एक शिक्षक की पुत्री की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने छात्रा की मौत को स्पष्ट रूप से डेंगू नहीं माना था। मगर प्राइवेट पैथोलाजी पर हुई जांच में डेंगू निकला।
विज्ञापन


डेंगू की पहचान और लक्षण

- डेंगू के लक्षण 3 से 14 दिन बाद दिखते हैं
- तेज ठंड लगकर बुखार आता है
- सिर और आंखों में दर्द होता है
- शरीर और जोड़ों में दर्द में होता है
- भूख कम लगती है
- जी मचलाना, उल्टी और दस्त आने लगते हैं
- चमड़ी के नीचे लाल धब्बे आने शुरु हो जाते हैं
- गंभीर स्थिति में आंख, नाक से खून आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें